कुछ पुराने दोस्त
आए घर
काफी दिनों बाद
शादी के
बातें निकली तो
पुरानी कविताओं पर
रूक गई..
देर रात तक
खूब कविताओं का
दौर चला
जो कभी पहले,
काफी पहले लिखी थी..
रात सोते वक्त
उसने कहा
आज आप काफी
बदले बदले से लगे..!!!
No comments:
Post a Comment